Power Cut Ratlam: रतलाम शहर के तेजा नगर सहित एक दर्जन कॉलोनियों में रहेगा आज पावर कट, 3:30 घंटे रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से 17 फरवरी को तेजा नगर सहित एक दर्जन क्षेत्रों में 3:30 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। आज मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा 11 केवीए बालाजी फीडर पर आरडीएसएस योजना का काम किया जाएगा। जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3:30 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार चार-चार घंटे का विभिन्न क्षेत्रों में पावर कट दिया जा रहा है जिस वजह से शहर के रहवासियों को बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
आज तेजा नगर सहित शहर के इन क्षेत्रों में आज 3:30 घंटे रहेगी बिजली गुल
रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से किए जा रहे 11 केवीए बालाजी फीडर पर आरडीएसएस योजना का काम के चलते तेजा नगर सहित करमदी रोड, कालिका विहार कॉलोनी, बालाजी नगर, शुभम रेसीडेंसी, संत रविदास चौक, साउथ ब्लाक कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, तेजा नगर, ओझा खाली, तुलसी विहार कॉलोनी, शत्रुंजय कॉलोनी और केसर विहार सिटी में दोपहर 12:30 शाम 4: 00 बजे तक 3:30 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से आए दिन मेंटेनेंस कार्य के चलते रतलाम शहर में लगाए जा रहे पावर कट के कारण रहवासियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
























