मध्यप्रदेश

MP के किसानों पर आज होगी धनवर्षा, मुख्यमंत्री मंदसौर जिले से डालेंगे किसानों के खातों में भावांतर राशि

MP News: मध्य प्रदेश राज्य के लाखों किसानों पर आज धन वर्षा होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 जनवरी को मंदसौर जिले के प्रवास के दौरान किसानों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करेंगे। मंदसौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे तथा प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। बता दें कि प्रदेश लाखों किसान भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि का पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र से भावांतर योजना की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर बड़ी सौगात देंगे।

7 लाख से अधिक किसानों के खाते में डाले जाएंगे करोड़ों रुपए

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मल्हारगढ़ से प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में आज करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री कुल 1,492 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। भावांतर योजना से मंदसौर जिले के किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। मंदसौर जिले के 27,500 द्वारा अपनी कुल किसानों
47,283.03 टन उपज का विक्रय किया गया है, जिसके एवज में जिले को लगभग 43 करोड़ रुपए की भावांतर राशि प्राप्त होगी। इसके अलावा रतलाम, नीमच सहित प्रदेश के सभी जिलों के किसानों के खातों में आज भावांतर योजना के तहत राशि डाली जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button