मनोरंजन

Old Hindi Song: 34 वर्ष पुराना यह देश भक्ति गाना आज भी मचा रहा है धूम, गणतंत्र दिवस पर इस गाने को सुनते ही झूमने लगते हैं लोग

Old Patriotism Hindi Song: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के कई ऐसे पुराने देशभक्ति गाने हैं जिन्हें लोग गणतंत्र दिवस पर सुनना खूब पसंद करते हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर यह देशभक्ति गाने (Old Patriotism Hindi Song) आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 34 वर्ष पहले 1992 में रिलीज हुई फिल्म तहलका के लिए बनाया गया था। 8 मिनट और एक सेकंड के इस लंबे गाने को टाइटल दिया गया था ‘मेरे दिल दीवाने का डोला मेरे यार के लिए’। इस सदाबहार गाने को धर्मेंद्र (Dharmendra), नसीरुद्दीन शाह, आदित्य पंचोली, एकता और जावेद जाफरी जैसे सितारों पर फिल्माया गया था। बता दें कि धर्मेंद्र की तहलका (Tahalka)फिल्म ने 90 के दशक में बड़ी कामयाबी हासिल की थी। यह फिल्म बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के कई सदाबहार गाने (Tahalka movie song) लोग आज भी खूब सुनते हैं।

‘दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए’ गाना (old song) 34 वर्षों से बना हुआ है सुपरहिट

‘दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए’ का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। इस गाने (old Hindi song) को खासकर गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त के मौके पर करोड़ों लोग सुनते हैं। यह सदाबहार गाना सुनकर लोगों का आज भी मन झूमने लगता है। पिछले 34 वर्षों से ‘दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए’ सदाबहार गाना (evergreen Hindi song) लगातार सुपरहिट बना हुआ है। इस गाने को जितना पसंद 90 के दशक (90’s Hindi Song) में किया जाता था उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर अब तक 611 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

अनु मलिक ने दिया था इस देशभक्ति गाने को संगीत

धर्मेंद्र और आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड के आधा दर्जन सितारों पर फिल्माया गया 90 के दशक का सुपरहिट देशभक्ति गाने ‘दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए’ को मधुर संगीत अनु मलिक जी ने दिया था। इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के साथ बबला मेहता ने अपनी सुरीली आवाज में स्वरबद्ध किया था। दिल को छू लेने वाले गाने के संतोष आनंद जी ने लिखे थे। तीन दशकों से यह गाना करोड़ हिंदी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है।

Back to top button