Power Cut Ratlam: नगर निगम सहित 11 क्षेत्रों में आज रहेगा पावर कट, दोपहर 12 बजे से 4 घंटे रहेगी बिजली गुल

Today Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से चार घंटे का पावर कट लगाने की सूचना जारी की गई है। आज 9 फरवरी सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा पोस्ट ऑफिस फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत काम किया जाएगा जिसके चलते शहर के 11 क्षेत्रों दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पावर सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार पावर कट के दौरान रहवासियों को स्वयं ही इलेक्ट्रिसिटी की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
इन क्षेत्रों रहेगी आज 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद
रतलाम शहर में बिजली कंपनी ने आज सोमवार को पोस्ट ऑफिस फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत काम करने के चलते 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की है। जिसके तहत शहर के नगर निगम क्षेत्र सहित पैलेस रोड, श्रीमाली वास, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, महलवाड़ा, जैन कॉलोनी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड एवं थावरिया बाजार व मोचीपुरा के साथ
आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।






























