Power Cut: माही विहार कॉलोनी सहित 14 क्षेत्रों में रहेगा आज पावर कट, दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update 18 February Ratlam: रतलाम शहर में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में आज बिजली कंपनी की ओर से पावर कट की सूचना जारी की गई है। शहर में 18 फरवरी को माही विहार कॉलोनी सहित 14 क्षेत्रों में 3:30 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। आज बुधवार को बिजली कंपनी द्वारा मुखर्जीनगर में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए लाइन में कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम करेगी। जिसके चलते शहर के 14 क्षेत्रों में 3:30 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते कल भी विभिन्न क्षेत्रों में 3:30 घंटे का पावर कट दिया गया था, जिस वजह से शहर के रहवासियों को बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा।
आज 18 फरवरी को माही विहार कॉलोनी सहित इन क्षेत्रों में 3:30 घंटे का लगेगा पावर कट
बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज रतलाम शहर में माही विहार कॉलोनी सहित 14 क्षेत्रों में 3:30 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से किए जा रहे मुखर्जीनगर में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए लाइन में कवर्ड कंडक्टर लगाने के काम के चलते मनीष नगर, मुखर्जी नगर, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, बिरियाखेड़ी, जुलवानिया रोड, जयंतसेन धाम, मंगल मूर्ति, पुखराज सिटी, माही विहार कॉलोनी, बालाजी टाउनशिप, सिद्धान्चलम कॉलोनी, शक्ति नगर और टेलीफोन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी।

























