Power Cut 13 February: सखवाल नगर सहित रतलाम शहर के इन क्षेत्रों में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट

Power Cut Ratlam City: रतलाम शहर में बिजली कंपनी की ओर से सखवाल नगर सहित कई क्षेत्रों में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई। आज 13 फरवरी, शुक्रवार को बिजली कंपनी की द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत विनोबा नगर ग्रिड के पास 11 केवीए लाइन पर कवर्ड कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते पिछले लगभग कई दिनों से लगातार चार-चार घंटे का विभिन्न क्षेत्रों में पावर कट दिया जा रहा है जिस वजह से शहर के रहवासियों को बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के इन क्षेत्रों में आज 4 घंटे रहेगी बिजली गुल
रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से किए जा रहे आरडीएसएस योजना के तहत विनोबा नगर ग्रिड के पास 11 केवीए लाइन पर कवर्ड कंडक्टर बदलने का कार्य के चलते सखवाल नगर सहित श्रीराम मंदिर, कस्तूरबा नगर गली नंबर 1,2,3,4,5, डाउन यार्ड, लक्ष्मणपुरा, सज्जन मिल रोड, अंबेडकर नगर, जनता कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, सैलाना यार्ड और जवाहर नगर ईएक्स कॉलोनी में आज दोपहर 12:30 शाम 4: 30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से आए दिन मेंटेनेंस कार्य के चलते रतलाम शहर में लगाई जा रहे पावर कट के कारण अब रहवासी भी परेशान नजर आ रहे हैं।
























