रतलाम

Ratlam News: रतलाम शहर में 50 बीघा जमीन पर बनेगा संभाग का पहला रीजनल पार्क, सरकार करेगी करोड़ों रुपए खर्च

Ratlam News: रतलाम शहर के लोगों को जल्द ही संभाग के पहले रीजनल पार्क की सौगात मिलने जा रही है। सरकार स्पार्क के निर्माण पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च करेगी। बता दें कि गंगासागर टंकी के आसपास खुली पड़ी लगभग 50 बीघा जमीन में संभाग का पहला रीजनल पार्क बनना है। प्रशासन इसके लिए नगर निगम को जमीन आवंटित कर चुका है। डीपीआर फाइनल होने के बाद निगम टेंडर भी कॉल कर चुका है, जो फरवरी में खुलेंगे। पूरा प्रोजेक्ट लगभग 6.82 करोड़ रुपए का है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस वर्ष संभाग के पहले ओरिजिनल पार्क का निर्माण पूर्ण करके इसे आमजान के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क के निर्माण से रतलाम शहर के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा।

4 करोड़ में बनेगी 1.2 किमी लंबी रोड

डीपीआर के मुताबिक गंगासागर कॉलोनी से मांगल्य धाम मंदिर होकर टैंकर रोड से जुड़ने वाली नई रोड लगभग 1.2 किमी लंबी होगी। इसकी चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी। एक तरफ स्ट्रीट लाइट भी लगेगी। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के अनुसार नगर निगम ने सिंहस्थ मद में टू-लेन बनाने का प्रस्ताव दिया था। स्वीकृति के बाद अब डीपीआर बनाई जा रही है। इस प्रकार रतलाम रहवासियों को इस वर्ष नई टू-लेन रोड और संभाग के पहले रीजनल पार्क के रूप में दो बड़ी सौगात मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से रतलाम शहर पर ट्रैफिक का लोड भी काम हो जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button