रतलाम

Ratlam News: रतलाम शहर में बच्चियों से मारपीट मामले में पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर कराई रिपोर्ट दर्ज

Ratlam News: रतलाम शहर के भोई मोहल्ले में बच्चियों से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भोई मोहल्ले में रहने वाले और फल के ठेले लगाने वाले दो पक्षों के बीच शनिवार की रात जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। भोई मोहल्ला निवासी यश कहार (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि मैं फल का ठेला लगाता हूं। 31 जनवरी की रात 11.40 बजे मैं अपनी बाइक लेने मोहल्ले में जा रहा था। तभी कालिका माता मंदिर चौराहे पर मेरा दोस्त ललित मिला तो मैं उससे बात करने लगा। उसी दौरान वहां दिनेश पिता बाबूलाल भोई निवासी भोई मोहल्ला आया और बिना कारण गालियां देने लगा। मैंने उसे गालियां देने से मना किया तो उसने किसी नुकीली वस्तु से मेरे साथ मारपीट की। जिससे मेरे दाहिने हाथ के पंजे में चोट लगी और खून निकलने लगा। दिनेश के साले गोपाल ने मुझे थप्पड़ मारे। मैं रिपोर्ट लिखवाने थाने गया तो दिनेश के भाई अजय व महेश दोनों ने मेरे घर में तोड़-फोड़ की। मेरी मां सुनीता बाई, पत्नी रेणुका और बहन ईशा बचाव करने आईं तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। साथ ही जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

दूसरे पक्ष ने भी कराई रिपोर्ट दर्ज

इस मामले में दूसरे पक्ष के दिनेश कहार (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि मैं भोई मोहल्ले में रहता हूं और फल का ठेला लगाता हूं। शनिवार की रात 11.40 बजे मैंने मेरे घर के सामने अपनी बाइक खड़ी की। तभी मोहल्ले का यश पिता अमर भोई आया और बोला कि यहां बाइक खड़ी क्यों की। फिर गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो उसने चाकू जैसी नुकीली चीज निकाली और मेरे साथ मारपीट की। इससे मुझे सिर, पीठ, करम, बांए हाथ की अंगुली में चोट लगी और खून निकलने लगा। मैंने शोर मचाया तो मेरी पत्नी पूजा (31), बेटी सेजल (13) और नेहा (16) तथा गोपाल कहार आया और बीच-बचाव किया। आरोपियों ने मेरी दोनों बेटियों के साथ भी थप्पड़ों से मारपीट की। धमकी भी दी कि आइंदा यहां बाइक खड़ी की तो जान से खत्म कर दूंगा। टीआई जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button