Ratlam Railway Mandal: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! उदयपुर में ब्लॉक से 11 ट्रेनों के शेड्यूल में हुआ बदलाव, देखिए पूरी रिपोर्ट

Train Schedule Change Update: रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर सिटी स्टेशन यार्ड में ब्लॉक के कारण मंडल से चलने और गुजरने वाली 11 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 9 राणा प्रताप नगर स्टेशन और 2 मावली तक जाएंगी और चलेंगी। इसके अलावा मुंबई मंडल में ब्लॉक के कारण 21 फरवरी को रतलाम मंडल से चलने और गुजरने वाली तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस 21 फरवरी को जयपुर से ही 3 घंटे देरी से चलेगी। 22944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस इंदौर से 2 घंटे लेट रखाना होगी। वहीं 22653 तिरुवनंतपुरम-निजामु द्दीन एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम स्टेशन से 3.30 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
ये ट्रेनें राणाप्रताप नगर स्टेशन तक जाएंगी और चलेंगी
19 से 24 फरवरी – 59610 चित्तौड़गढ़ उदयपुर सिटी पैसेंजर व 19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस
23 फरवरी – 12963 सिटी निजामुद्दीन-उदयपुर एक्सप्रेस, 20473 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
24 फरवरी – 09721 जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस, 09722 उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 19605 मदार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 12964 उदयपुर सिटी-निजामुद्दीन 59609 सिटी-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर एक्सप्रेस उदयपुरु मावली स्टेशन तक जाने और चलने वाली ट्रेन।
