रतलाम

Ratlam News: रतलाम में 23 कर्मचारियों का प्रशासन ने काटा 1 दिन का वेतन, जानिए वजह

Ratlam News: रतलाम जिले से 23 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने की खबर सामने आई है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटा है, दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों का मनमाना रवैया लगातार जारी है। मंगलवार को सफाई व्यवस्था में लगाए गए 23 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले।

निरीक्षण के दौरान वार्ड दरोगाओं ने हाजिरी भरी तो बिना अनुमति या छुट्टी लिए कर्मचारी निर्धारित क्षेत्रों में नहीं मिले। इस पर सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक ही दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

निरीक्षण के दौरान ये कर्मचारी नहीं मिले ड्यूटी पर तैनात

कर्मचारी जो ड्यूटी पर नहीं मिले उनमें वार्ड 10-अंशुल दिनेश, अनिता धन्नालाल, रोहित विनोद, विजय रमेश, पवन मनोहर, वार्ड 4 – सोनू लड्डू, वार्ड 7 सतीश राजेंद्र, वार्ड 5 सचिव राजेश, वार्ड 8 गोविंद मांगु, वार्ड 29 बंटी जगदीश, वार्ड 34 मनोरमा जगदीश, मंगल बाबूलाल, वार्ड 15-अर्जुन छगन, हेमंत गोपाल, महेश रमेश, वार्ड 17 शुभम राजू, राजू हरिलाल, वार्ड 22 -नजजा कचरू, वार्ड 45- पंकज श्यामलाल, राधेश्याम कन्हैया, ज्योति विजय, वार्ड 46- दुर्गाबाई सुनील, वार्ड 47 विशाल मुकेश, विजय गोपालदास, वार्ड 48 निरूबाई मुकेश शामिल है। विभाग द्वारा इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य अमले ने चलाया रतलाम शहर में विशेष सफाई अभियान

स्वास्थ्य अमले ने मंगलवार को रतलाम शहर के कई क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इनमें विनोबा नगर, शेरानीपुरा मस्जिद के पास वाली गली की नाली, नाहरपुरा, अंडागली के चैंबर, सेठजी का बाजार, हरमाला रोड, ऊंकाला रोड, चार चक्की चौराहा आदि क्षेत्रों में सफाई करवाई गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button