Kal Ka Mausam: 29, 30 और 31 मार्च को मप्र के 40 जिलों में होगी तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Rain Alert MP: मप्र में कल से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन दिन 29, 30 और 31 मार्च को प्रदेश की लगभग 40 जिलों में बारिश (Rain Alert MP) के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि पिछले दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मप्र के रतलाम शहर में गर्मी (Ratlam Weather) के तेवर तीखे बने हुए हैं। शुक्रवार को 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई लेकिन 39.5 डिग्री पारे के साथ रतलाम प्रदेश के टॉप-3 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।
सर्वाधिक 40 डिग्री तापमान नर्मदापुरम जिले में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री का उछाल आया है। रात का पाय 20.5 डिग्री दर्ज होने से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार शनिवार को भी गर्मी का असर बरकरार रहेगा। रविवार से प्रदेश के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
अगले 3 दिन नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण 40 जिलों में बरसेंगे बादल
मध्य प्रदेश राज्य में नया सिस्टम सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार कल रविवार 29 मार्च (कल का मौसम) से प्रदेश के कई जिलों में मौसम भी बदलेगा। वहीं 30 मार्च और 31 मार्च को प्रदेश के रतलाम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग के लगभग 40 जिलों में अच्छी बारिश (Rain Alert MP) होने के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। मप्र में मार्च के महीने में एक बार फिर मौसम बदलने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ आंधी-तूफान के कारण प्रदेश के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले के चित्रकूट में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। जिसने रामनवमी के अवसर पर 21 लाख दिए प्रज्वलित करने के लोगों के लक्ष्य पर भी पानी फेर दिया। सतना जिले में कल हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश का दौर रहेगा।


























