
MP water crisis update : एक तरफ मध्य प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अब मध्य प्रदेश में पानी का संकट गहराता जा रहा है। मध्य प्रदेश सहित भारत के कई बड़े शहरों में पानी का स्तर खतरनाक तरीकों से गिर रहा है।
रतलाम नीमच इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में पानी का अस्तर तेजी से गिर रहा है जो कि भविष्य के गंभीर खतरे के तरफ इशारा करता है। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के 54 मुख्य शहरों के लिए अध्ययन किया है और इस गंभीर खतरे के प्रति आगाह किया है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 1996 से 2023 के बीच 54 में से 23 शहरों में भूजल स्तर में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में प्रतिवर्ष माइंस 0.45 मीटर के हिसाब से भूजल गिरता जा रहा है।
भविष्य में हो सकता है जल संकट
मध्य प्रदेश में जिस रफ्तार से पानी का अस्तर गिर रहा है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में राज्य में पानी का संकट कितना बड़ा होने वाला है। आने वाले समय में भोपाल इंदौर रतलाम नीमच सहित कई जिलों में पानी का गंभीर संकट देखने को मिल सकता है।


























