रतलाम

Ratlam Mandi: कल से अगले 6 दिन बंद रहेगी रतलाम मंडी, आज सिर्फ गेहूं की हुई नीलामी

Ratlam News: रतलाम जिले में आज महीने का आखिरी शनिवार होने के कारण आज बैंक बंद रहेंगे। बावजूद इसके आज अनाज मंडी खुली रही और गेहूं की नीलामी हो रही है। शुक्रवार शाम तक 400 ट्रॉली गेहूं मंडी में पहुंच गया। मंडी प्रशासन ने ट्रॉलियों को लाइन से खड़ा करवाया। हालांकि अगले 6 दिन तक लगातार मंडी बंद होने से जिले के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

6 दिन बाद 4 अप्रैल को फिर से खुलेगी रतलाम मंडी

रतलाम मंडी को लगातार 6 दिन की छुट्टियों के बाद 4 अप्रैल को फिर से खोला जाएगा। रविवार से मंडी छह दिन तक बंद रहेगी। 29 मार्च को रविवार, 30 को बैंकों की लेखाबंदी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 1 अप्रैल को नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से व्यापारी एसोसिएशन के आह्वान पर छुट्टी, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, 3 को गुड फ्राइडे होने से मंडी बंद रहेगी। 4 अप्रैल से मंडी खुलेगी।

सिर्फ गेहूं की ही नीलामी

मंडी के प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास ने बताया कि गेहूं का सीजन होने और लगातार छुटिट्यों को देखते हुए मंडी शनिवार को भी खोली जाएगी। सिर्फ गेहूं की ही नीलामी होगी। इसके पहले लगातार छुट्टियों के चलते रविवार को भी मंडी खोली थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button