रतलाम

Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट, दीनदयाल नगर सहित इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Today Power Cut Ratlam City: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से दीनदयाल नगर सहित कई क्षेत्रों में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली कंपनी आज 19 फरवरी, गुरुवार को 11 केवीए बाजना बस स्टैंड फीडर पर एमई बदलने का काम करेगी। जिस वजह से रतलाम शहर की कई क्षेत्रों में दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से रहवासियों से पावर कट के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है।

इन क्षेत्रों में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट

बिजली कंपनी द्वारा आज गुरुवार को 11 केवीए बाजना बस स्टैंड फीडर पर एमई बदलने का काम के चलते शहर के दीनदयाल नगर, बाजना बस स्टैंड, कलीमी कॉलोनी, गौशाला रोड, ईदगाह रोड, आरा मशीन, सिलावटों का वास, वेदव्यास कॉलोनी, राजेंद्र नगर, पटेल कॉलोनी, नयापुरा, हाट रोड और मराठों का वास की बिजली दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में आज लगने वाले चार घंटे के पावर कट के दौरान रहवासियों को स्वयं ही बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button