मौसम अपडेट

कल का मौसम: MP में अगले 48 घंटे जारी रहेगा बारिश का कहर, बीते 24 घंटे में प्रदेश के 25 जिलों में बरसे मेघा

Rain Alert MP: मध्यप्रदेश राज्य के कई जिलों अगले 48 घंटे बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए सिस्टम सक्रिय होने के बाद बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश राज्य के 25 से अधिक जिलों में बारिश हो चुकी है। वहीं आने वाले 48 घंटों में मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश और कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं 21 फरवरी को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के भी संकेत हैं।

24 घंटे में 25 जिलों में बरसे मेघा

मध्यप्रदेश राज्य में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में श्योपुर जिले के नालछा में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। श्योपुर के अलावा प्रदेश के रतलाम सहित शिवपुरी, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, ग्वालियर, गुना, रतलाम, बड़वानी, धार, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, देवास और विदिशा सहित 25 जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले 2 दिन भी जारी रहेगा। कल बुधवार को घने बादलों के साथ बिजली चमकने और बारिश होने से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने आश्वासन दिया है।

रतलाम जिले में बुधवार देर रात को तीन मिमी बारिश तापमान एक डिग्री हुआ कम

मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम जिले में बुधवार देर रात को बारिश हुई। इस दौरान 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से लुढ़ककर 31.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई और लोगों को परेशान होना पड़ा। श्रीनगर, अमृतसागर कॉलोनी, मोतीनगर, जवाहरनगर सहित कई क्षेत्रों की बिजली बंद रही। थोड़ी बारिश के साथ ही बिजली बंद होने से लोगों मे आक्रोश रहा। रात में लोगों ने बिजली कंपनी को कॉल भी किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

बे-मौसम बारिश होने से फसलों का किया सर्वे

प्रदेश में बेमौसम बारिश होने पर रतलाम जिले में कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी, राजस्व निरीक्षक सहित कृषि विभाग की टीम किसानों के खेतों में सर्वे के लिए पहुंची। टीम ने बाजना, सैलाना, जावरा, पिपलौदा, रावटी एवं ताल के विभिन्न गांवों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान बारिश से किसी भी फसल को क्षति और नुकसानी नहीं होना मिला।

Back to top button