मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: मप्र में 10 फरवरी से फिर शुरू होगा बारिश और ओलावृष्टि का दौर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Hailstorm Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर, नीमच, रतलाम, ग्वालियर और शिवपुरी सहित कई जिलों में बारिश और भारी ओलावृष्टि (Rain and Hailstorm) ने किसानों की फसलों को तहस-नहस करके रख दिया था। मंदसौर और नीमच जिले में तो बर्फ की सफेद चादर ने दोनों जिलों के कई गांवों को कश्मीर का रूप दे दिया था। प्रदेश के किसान बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से अभी उभरे ही नहीं है और मौसम विभाग ने एक बार फिर 10 फरवरी से राज्य में बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm alert MP) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण 10 फरवरी से मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। बता दें कि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पश्चिम रीजन में एक्टिव हो रहा है। जिसका असर मध्यप्रदेश राज्य में 10 फरवरी से शुरू होगा।

हिमालय क्षेत्र से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई प्रदेश में ठंड

मध्यप्रदेश राज्य के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि (Rain and Hailstorm alert MP) के बाद एक बार फिर हिमालय क्षेत्र से आ रही शीत लहर ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवाओं राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी सर्दी का एहसास बना हुआ है। आज 5 फरवरी को प्रदेश के लगभग 30 से 35 जिलों में सुबह के समय कहीं घना और कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम रही। शीतलहर की वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के राजगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के रीवा और दतिया सहित आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल 6 फरवरी को (Kal ka Mausam) भी प्रदेश के लगभग 30 जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

कोहरे की वजह से ट्रेन हुई लेट

मप्र में घने कोहरे के कारण काम विजिबिलिटी का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। धुंध की वजह से आज पंजाब मेल 50 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट, कर्नाटक एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, मालवा एक्सप्रेस एक घंटा और डॉ आंबेडकर नगर एसएफ एक्सप्रेस 20 मिनट लेट चल रही है। धुंध और कोहरे की वजह से ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button