Kal Ka Mausam: 22, 23 और 24 जनवरी को राजस्थान में होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आया बदलाव

Rain Update Rajasthan: हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान प्रदेश के मौसम (weather update Rajasthan) में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज 17 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बादलवाई होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ दिन में तेज धूप निकलने से लोगों ने लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से कुछ राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञान जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर और बीकानेर संभाग के साथ विभिन्न जिलों में कल भी तापमान (Rajasthan weather) देखने को मिलेगी। हालांकि इस विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश का अनुमान काफी कम है, लेकिन तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से रहा था अवश्य मिलेगी।
22, 23 और 24 जनवरी को हो सकती है राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में बारिश
मौसम विज्ञान जयपुर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 22 जनवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में इसका प्रभाव पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में 22, 23 और 24 जनवरी को बादल छाए रहने और बारिश और बूंदाबांदी (rain alert Rajasthan) होने का अनुमान है। 22 से 24 जनवरी के बीच राजस्थान प्रदेश में होने वाली बारिश से आमजन को जहां ठंड से राहत मिलेगी वहीं किसने की फसलों में भी इस बारिश से काफी फायदा मिलेगा।
फतेहपुर और अलवर रहा आज राजस्थान प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र
मौसम विज्ञान जयपुर के अनुसार राजस्थान प्रदेश के तापमान में अब बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो आज प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र फतेहपुर और अलवर रहा। फतेहपुर और अलवर में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। इसके अलावा पाली जिले में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 3.1 डिग्री सेल्सियस, करौली जिले में 3.6 डिग्री सेल्सियस और टोंक जिले में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज प्रदेश के सबसे गर्म जिले बाड़मेर और जोधपुर रहे। इन दोनों जिलों में आज अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
