Hailstorm MP: मप्र के 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि बरपाया कहर, दो जिलों में स्कूली बच्चों की हुई छुट्टी

School Holiday MP: मध्य प्रदेश राज्य में खराब मौसम की वजह से दो जिलों में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी (school holiday) के आदेश जारी हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 30 से अधिक जिलों में बारिश (Rain Update MP) हुई है। वहीं आठ जिलों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे से मध्य प्रदेश राज्य में दो सिस्टम एक्टिव होने से बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी है। मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर जिले में सबसे अधिक ढाई इंच तक पानी गिरने की खबर सामने आई है। वहीं प्रदेश के आगरा मालवा, खरगोन और शिवपुरी सहित आठ जिलों में हुई ओलावृष्टि (Hailstorm MP) से किसानों को गेहूं चना और सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को देश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मध्य प्रदेश राज्य में इस सिस्टम का असर फरवरी के पहले सप्ताह में देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में फरवरी के प्रथम सप्ताह में बारिश हो सकती है।
ग्वालियर और शिवपुरी जिले में स्कूली बच्चों की हुई छुट्टी
प्रदेश में लगातार खराब मौसम और बारिश के साथ हो रही ओलावृष्टि को देखते हुए ग्वालियर और शिवपुरी जिले में प्रशासन ने सभी सार्वजनिक को निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। ग्वालियर और शिवपुरी में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन द्वारा आज बुधवार को स्कूलों में छुट्टी हेतु जारी किए गए आदेश में खराब मौसम होने पर आगे बढ़ाने की बात भी कही गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के गुना, दतिया व शिवपुरी जिले में एक इंच पानी और ग्वालियर जिले में ढाई इंच तक पानी गिरा है।
24 घंटे से इन जिलों में चल रहा है बारिश का दौर
मध्यप्रदेश राज्य लगभग 30 से अधिक जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है। वहीं आठ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, विदिशा, नर्मदापुरम, खंडवा, बड़वानी, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, भोपाल, इंदौर, खंडवा, हरदा, भिंड, खरगोन, सीहोर, सागर, देवास, अशोकनगर और मुरैना सहित 30 जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है।


































