मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

Rain Alert MP: मप्र के 7 जिलों में कल बारिश का अलर्ट, 25 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड

Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश राज्य में मौसम विभाग भोपाल द्वारा कल सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिम-उत्तर भारत और यूपी के ऊपर दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं मध्य प्रदेश राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी को दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर सहित ग्वालियर, मुरैना व भिंड जिले में बारिश होने का अनुमान है।

25 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने और तापमान बढ़ने से लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली है। हालांकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 25 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से एक बार फिर मध्य प्रदेश के आमजन को ठंड का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल 23 जनवरी और 24 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 25 जनवरी से एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य में बुधवार की रात सबसे ठंडा जिला मंदसौर रहा। मंदसौर का न्यूनतम तापमान आज 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज सुबह टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया सहित उत्तरी जिलों में कोहरा देखने को मिला।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button