Ratlam Railway Mandal: होली पर ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, रेलवे ने बढ़ाए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे

Holi Festival Special Train Update: होली के त्योहार पर रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। रेलवे विभाग ने होली के त्यौहार को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे मार्च तक बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रतलाम रेलवे मंडल के हजारों ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर से बढ़ा दिए हैं।
इन स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे
रेलवे विभाग द्वारा होली के त्योहार पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के बाद अब 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 25 फरवरी की जगह अब 25 मार्च तक हर बुधवार तथा 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस 27 फरवरी की जगह 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी। 09001 मुंबई सेंट्रल- भिवानी स्पेशल 27 फरवरी की जगह 27 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को तथा 09002 भिवानी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल 28 फरवरी की जगह 28 मार्च तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी। वहीं 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 27 फरवरी की जगह 27 मार्च चलेगी।

























