रतलाम

रतलाम जिले में ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर विरोध हुआ तेज, 8 फरवरी को निकालेंगे वाहन रैली

Ratlam News: रतलाम जिले में कर्मचारियों के बीच ई अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर विरोध तेज हो गया है। शहर के गुलाब चक्कर में आजाद अध्यापक संघ की बैठक हुई। इसमें अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी एवं अवकाशों के नगदीकरण का लाभ, कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर केशलैस कार्ड योजना, केंद्र के समान वेतन व महंगाई भत्ता तथा दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इसमें 8 फरवरी को जिला स्तरीय पेंशन वाहन रैली निकालने का फैसला लिया गया।

रैली का नेतृत्व संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ करेंगे

8 फरवरी को रतलाम में अटेंडेंस व्यवस्था के विरोध में निकलने जा रही रैली का नेतृत्व संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ द्वारा किया जाएगा। संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दडिंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनंद चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहां सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button