Power Cut Ratlam: कस्तूरबा नगर सहित 40 क्षेत्रों में आज रहेगा पावर कट, बिजली कंपनी ने जारी की सूचना

Electricity Outage Update Ratlam: रतलाम शहर में बिजली कंपनी ने आज लगभग 40 क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित रहने की सूचना जारी की है। शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से बिरियाखेड़ी ग्रिड का मेंटनेंस और बीमा हॉस्पिटल फीडर, लोब्स फीडर पर आरडीएसएस योजना अंतर्गत कवर्ड कंडक्टर बदलने का काम किया जाएगा। जिस वजह से सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक कस्तूरबा नगर सहित लगभग 40 क्षेत्रों में 4 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के दौरान इन क्षेत्रों में रहवासियों को स्वयं बिजली की व्यवस्था करनी होगी।
कस्तूरबा नगर सहित इन क्षेत्रों में आज 4 घंटे भी रहेगी विद्युत सप्लाई बाधित
बिजली कंपनी की कौन सी गाड़ी की सूचना के अनुसार आज बिरियाखेड़ी ग्रिड का मेंटनेंस और बीमा हॉस्पिटल फीडर, लोब्स फीडर पर आरडीएसएस योजना अंतर्गत कवर्ड कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते कस्तूरबा नगर सहित मोहन नगर, संत कंवरराम नगर, डोंगरा नगर, सागोद रोड, ईश्वर नगर, रामरहीम नगर, खेतलपुर, राजेंद्र नगर, गौशाला रोड, वेद व्यास कॉलोनी, मोमिनपुरा, खटीक मोहल्ला, कलीमी कॉलोनी, टाटा नगर, बाजना बस स्टैंड, पटेल कॉलोनी, हाट रोड, काटजू नगर, सिद्धांचलम कॉलोनी, शक्ति नगर, टेलीफोन नगर, मनीष नगर, मुखर्जी नगर, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, बिरियाखेड़ी, एमबी नगर, 80 फीट रोड, शुभलाभ रेसीडेंसी, तुलसी नगर और माही विहार कॉलोनी में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। कस्तूरबा नगर में आज गली नंबर 5,7,8,9 और 10 में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।















