रेलवे

Ratlam Railway Mandal: रेलवे के लोकोमोटिव केयर सेंटर से सुधरने आए इंजन के पार्ट्स चोरी, आरपीएफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही पड़ताल

Ratlam Railway Mandal: रेलवे के लोकोमोटिव केयर सेंटर (डीजल शेड) में चोरी हो गई। लगभग एक दशक बाद हुई चोरी की घटना से डीजल शेड के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सेंटर में एक इंजन सुधरने आया था। मेंटेनेंस के लिए इंजन के पार्ट्स खोले गए थे। इन्हीं खुले पार्ट्स में से कुछ प्लेट्स चोरी हो गई हैं। इनमें कुछ प्लेट्स तांबे की हैं, जबकि एक चांदी से बनी बताई जा रही है। लोकोमोटिव केयर सेंटर के अफसरों ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दे दी है। फिलहाल आरपीएफ का स्टाफ चोरों की तलाश में जुटा है। माना जा रहा है कि चोरी में सेंटर के अंदरूनी व्यक्ति का हाथ है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

संबंधित शाखा के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही हैं। वहीं उन दुकानों पर भी तलाशी ली जा रही हैं जहां ये तांबे और चांदी की प्लेट बेचे जाने की आशंका है। मामला रेल संपत्ति की चोरी का है, इसलिए आरपीएफ कमांडेंट खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Back to top button