नीमच

Neemuch News: नीमच जिले में एसपी का बड़ा एक्शन, सिंगोली थाना टीआई को किया लाइन अटैच

Neemuch News: नीमच जिले में सिंगोली थाना टीआई भूरालाल भाभर को एसपी अंकित जायसवाल ने लाइन अटैच कर दिया। वहीं जावद टीआई जितेंद्र वर्मा को सिंगोली की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारी इसे विभागीय प्रक्रिया बता रहे। सूत्रों के अनुसार भाभर लंबे समय से विवादों में रहे हैं। उन पर 2024 से किसी गड़बड़ी के मामले में विभागीय जांच चल रही है। इसके बाद भी अधिकारियों ने थाने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी।

विधानसभा में जवाब मांगने के बाद हुई कार्रवाई

थानों पर पदस्थ निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच को लेकर सवाल उठने पर विधानसभा से जवाब मांगा है। ऐसे में एसपी ने सिंगोली टीआई भाभर को लाइन अटैच किया। वहीं लाइन से विकास पटेल को जावद टीआई आरोपी को पकड़ने में लापरवाही के मामले में भाभर पर विभागीय जांच चल रही है। वे पैरामीटर में भी फीट नहीं थे। कार्य में भी लापरवाही हो रही थी इसके चलते उन्हें लाइन अटैच किया है। निमेश अग्रवाल, डीआईजी, रतलाम रेंज ने कहा कि विधानसभा के सवाल की जानकारी नहीं है। थानों पर टीआई की जिम्मेदारी देना एसपी के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

जाट चौकी प्रभारी रहे बीएल गौड़ की जगह अब नरेंद्र सिंह राठौर को प्रभारी बनाया है। मामले में एसपी से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Back to top button