Neemuch News: नीमच के सीएमएचओ आरके खद्योत निलंबित, कलेक्टर कार्यालय अटैच

Neemuch News: नीमच जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। संभाग आयुक्त के आदेश पर नीमच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आरके खद्योत को निलंबित कर दिया है। इस दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय नीमच निर्धारित किया है। अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने, जानकारी नहीं देने, कार्य में लापरवाही जैसे कई कारणों के चलते कार्रवाई की।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार आयुक्त उज्जैन संभाग ने 28 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत यह कार्रवाई की। इसके बाद जिले के सीएमएचओ का अतिरिक्त प्रभार जिला चिकित्सालय नीमच क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. प्रसाद को सौंपा है। आदेश में स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। साथ ही संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमएचओ के निलंबन से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कारणों के चलते की है। हालांकि निलंबन के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। हालांकि चर्चा जोरों पर है।
