रतलाम

National Lok Adalat Ratlam: रतलाम में नेशनल लोक अदालत आज, संपत्तिकर और जलकर पर अधिभार में मिलेगी छूट

Ratlam News: रतलाम जिले में आज संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को सरचार्ज में छूट देने के लिए नगर निगम कार्यालय और जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। संपत्तिकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से ज्यादा और 1 लाख तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के प्रकरण में कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार से अधिक तथा 50 हजार तक बकाया होने पर अधिभार में 75 फीसदी की छूट दी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button