रेलवे

Special Train Update: होली फेस्टिवल पर ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए फेरे

Indian Railway: रेलवे विभाग ने ट्रेन यात्रियों को होली फेस्टिवल पर बड़ी सौगात दी है। रेलवे विभाग द्वारा होली के त्योहार पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार होली के त्योहार पर यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से इंदौर के बीच चलने वाली 09085/86 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह ट्रेन 28 मार्च तक चलेगी।

इस प्रकार रहेगा नया शेड्यूल

रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल का अंतिम फेरा 27 फरवरी को था। अब यह 27 मार्च तक चलेगी। इसी प्रकार 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल का 28 फरवरी का अंतिम फेरा था, लेकिन अब यह 28 मार्च तक चलेगी। बाकी ट्रेन के मार्ग, ठहराव व अन्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने से इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों ट्रेन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Back to top button