मप्र को आज एक साथ मिलेगी 8 एक्सप्रेसवे की सौगात, 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

MP News: मध्य प्रदेश राज्य को आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक साथ आठ नए एक्सप्रेसवे की सौगात देने जा रहे हैं। प्रदेश में इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भी इन परियोजनाओं को काफी अहम माना जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज 17 जनवरी को एमपी को 4400 करोड़ रुपए की सड़कों की सौगात देंगे।
गडकरी आज आठ राष्ट्रीय राजमार्गों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
आज का दिन मध्य प्रदेश राज्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने आज के दिन को मध्य प्रदेश राज्य के लिए सौगातों से भरा दिन बताया है। आज 17 जनवरी को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव की मौजूदगी में मध्य भारत एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करने हेतु 181 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित 8 राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए विदिशा पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इन आठ राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद इनके निर्माण हेतु प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
आठ राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से मध्य प्रदेश राज्य में विकास पकड़ेगा रफ्तार
मध्य प्रदेश राज्य को आज मिलने वाले आठ राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य में विकास के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। में राष्ट्रीय राजमार्ग को के निर्माण से औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और आवागमन की सुगमता व आर्थिक प्रगति के साथ विकास तेज गति से रफ्तार पकड़ेगा। आज प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को यह शिलान्यास के साथ 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
इन परियोजनाओं पर होंगे करोड़ों रुपए खर्च
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश राज्य में 418 करोड रुपए से बनने जा रहे औबेदुल्लागंज इटारसी बैतूल कॉरिडोर, 60 करोड़ की लागत से देहगांव-बम्होरी मार्ग, 1041 करोड़ की लागत से भोपाल-विदिशा फोर लेन हाईवे चौड़ीकरण परियोजना, 543 करोड़ की विदिशा-ग्यारसपुर फोरलेन रोड चौड़ीकरण परियोजना, 903 करोड़ रुपए की लागत के ग्यारसपुर-राहतगढ़ फोरलेन रोड चौड़ीकरण परियोजना, 731 करोड रुपए की लागत की राहतगढ़-बेरीखेड़ी फोरलेन रोड चौड़ीकरण परियोजना, 688 करोड रुपए की सागर वेस्टर्न बायपास फोरलेन रोड परियोजना, और 122 करोड रुपए की भोपाल ब्यावर अंडरपास भोपाल ब्यावर अंडरपास भोपाल-ब्यावरा अंडरपास परियोजना का लोकार्पण और शीलान्यास करेंगे।


































