MP को मार्च में मिलेगा प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 190 करोड़ की लागत से इस शहर में होगा बनकर तैयार

New Double Decker Flyover MP: मध्य प्रदेश राज्य के लोगों को जल्द ही डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। प्रदेश के इंदौर शहर के लोग पिछले तीन साल से डबल डेकर फ्लाईओवर बनने का इंतजार कर रहे थे। इंदौर शहर के रहवासियों को मार्च महीने में इस डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। इस फ्लाईओवर की शुरुआत के बाद उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलगी, वहीं इंदौर शहर में जाम में फंसे रहने वाले वाहनों को भी राहत मिलने वाली है।
आपको बता दे कि यह डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण इंदौर शहर के लवकुश चौराहा पर किया जा रहा है और यह एमपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर होगा। डबल डेकर फ्लाईओवर बनने के बाद ऊपर व नीचे दोनों तरफ के वाहन बिना किसी बाधा को फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे।
एमपी सरकार की तरफ से इस डबल डेकर फ्लाईओवर को बनाने की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी। डबल डेकर फ्लाईओवर को बनने पर करीब 190 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। शुरुआत में ही मार्च 2026 में डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की डेडलाइन रखी गई थी। जहां पर कंपनी की तरफ से इस काम को निर्धारित समय में पूरा करने की उम्मीद है और मार्च माह में जनता को समर्पित होने की उम्मीद है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के बनने के बाद लाखों लोगों को फायदा होने वाला है।
प्रतिदिन 2 लाख लोग आसानी से गुजरेंगे
इंदौर शहर के लवकुश चौराहा पर बन रहे डबल डेकर फ्लाईओवर प्रदेश का पहला फ्लाईओवर होगा, जो डबल डेकर होगा। इसके बनने से उज्जैन व सुपर कॉरिडोर की राह आसान होगी। उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने के लिए इसी फ्लाईओवर से जाना होता है। सिंहस्थ में इस फ्लाईओवर से लाखों लोग गुजरेंगे।


































