Kal Ka Mausam: 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मप्र में रहेगा आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर, 50 किमी की फ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Hailstorm Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के लगभग 35 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश (Rain Alert MP) होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अगले 5 दिन कुछ जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट (Hailstorm Alert MP) भी जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। तेज हवाओं के अलर्ट ने प्रदेश के किसानों को एक बार फिर परेशान कर दिया है।
रतलाम, भोपाल सहित इन जिलों में चल सकती है 50 की स्पीड से तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के लगभग 30 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित रतलाम, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, रायसेन, सीहोर और देवास जिले में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं (thunderstorm alert MP) चलने का अनुमान है। प्रदेश में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक लगभग 35 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से कल 31 मार्च को 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज गति से हवाई चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य के लगभग 32 से अधिक जिलों में एक, दो और तीन अप्रैल को तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बताई गई है। प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में अगले 5 दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा।
