3225 करोड़ की लागत से मप्र के इस जिले में बनेगा 4-लेन बायपास,जमीन मालिकों पर खूब बरसेगा पैसा

MP Road news : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए भोपाल शहर के बाहर से एक नया फोर लेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। यह बाईपास 31.61 किलोमीटर लंबा होगा और इसको बनाने में 3225 करोड रुपए का खर्च आएगा। आपको बता दे यह बायपास भोपाल देवास मार्ग पर फंदा तक बनाया जाएगा।इसके बनने से शहर में यातायात का दबाव बेहद कम हो जाएगा।
मात्र 20 मिनट में पूरा होगा 90 मिनट का सफर
भोपाल शहर के बाहर मंडीदीप रतनपुर मार्ग से कोलार रातीबड़ होते हुए भोपाल देवास मार्ग पर फंदा तक बनने वाली इस बाईपास के बनने से जबलपुर बैतूल के तरफ जाने वाली गाड़ियों को काफी फायदा होगा।
इसके बनने के बाद जबलपुर भोपाल और इंदौर के तरफ आने जाने वाली गाड़ियों को राजधानी भोपाल में नहीं जाना होगा।ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। पहले जिस यात्रा को तय करने में 90 मिनट का समय लगता था अब उस यात्रा को मात्र 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। ट्रैफिक का दबाव कम होने से गाड़ी चालकों को भी काफी फायदा होगा।
जमीन मालिकों पर बरसेगा पैसा
आपको बता दे की यह बाईपास कई गांव से गुजरने वाला है। जिस भी किसानों से जमीन लिया जाएगा उन पर खूब पैसा बरसेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द होने वाली है और इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



















































