रेलवे

Special Train: मप्र को मिली दो स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों की सौगात, इस प्रकार रहेगा रूट और टाइम टेबल

Indian Railway: मध्यप्रदेश राज्य राज्य को रेलवे विभाग की ओर से आज दो स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात मिली है। यह ट्रेन 30 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक अपनी सेवाएं देगी। पाठकों को बता दें कि यात्रियों की मांग पर रेलवे विभाग द्वारा कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच दो स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें मध्यप्रदेश राज्य कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिससे प्रदेश के हजारों यात्रियों को सफल के दौरान सुविधा मिलेगी। यह स्पेशल ट्रेन मध्यप्रदेश के यात्रियों का महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का सफर भी आसान बनाएगी।

मप्र के इन जिलों के यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ

रेलवे विभाग द्वारा 30 जनवरी से शुरू की जा रही मध्यप्रदेश राज्य से होकर गुजरने वाली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से प्रदेश के जबलपुर, इटारसी, कटनी और सतना के आसपास लगता क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस ट्रेन में कल 24 कोच रखे गए हैं। स्लीपर क्लास के नो कोच के साथ, आठ जनरल सेकंड क्लास के साथ दो कोच एसएलआरडी के शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस ट्रेन में एक एसी 2 टियर और चार कोच एसी 3 टीयर के भी रखे गए हैं। रेलवे विभाग के इस फैसले से मध्यप्रदेश के लगभग आधा दर्शन जिलों की ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इस प्रकार रहेगा टाइम टेबल और रूट

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई कानपुर सेंट्रल एलटीटी स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को गाड़ी संख्या 04151 कानपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर सतना और कटनी के रास्ते जबलपुर रात के समय 11:30 पर पहुंचेगी। इसके बाद इटारसी होते हुए यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:55 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी।

इस रूट पर दूसरी एलटीटी कानपुर-सेंट्रल स्पेशल ट्रेन संख्या 31 जनवरी शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम को 5:15 पर कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन देर रात 2:55 बजे इटारसी होते हुए सुबह के समय 6:15 पर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद कटनी और सतना के रास्ते होते हुए रविवार को दोपहर के 3:45 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन मप्र के हजारों यात्रियों को सुविधाजनक सफर करने में मदद करेगी।

Back to top button