MP Ka Mausam: ओलावृष्टि से मिनी कश्मीर बना एमपी, आज भी इन 14 जिलों में होगी मूसलधार बारिश

MP ka mausam: मध्य प्रदेश में कई चक्रवात सक्रिय है जिसके वजह से राज्य में लगातार झमाझम बारिश हो रही है।बीती रात राज्य में भारी ओलावृष्टि हुई जिसकी वजह से राज्य के सड़कों पर बर्फ बिछ गई है। राज्य का नजारा मिनी कश्मीर जैसा लग रहा है।
अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम (MP Ka Mausam)
मध्य प्रदेश का मौसम अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा। राज्य में तूफानी बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान को की माने तो राज्य में नया सरकुलेशन सिस्टम बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है। वही राजस्थान के आसपास नया चक्रवात बना हुआ है जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और पांढुर्णा में आज दोपहर के बाद मौसम बदलेगा और झमाझम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी।
खराब हो रही है फसल
लगातार होने वाली बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में फसल खराब होने लगी है। झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी है वही ओलावृष्टि के वजह से भी लगातार फसलों पर नकारात्मक असर हो रहा है।



















































