मध्यप्रदेश

एमपी में 4दिनों तक चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, 27 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Madhya Pradesh ka mausam :मध्य प्रदेश में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार चमक गरज के साथ तूफानी बारिश हो रही है। अप्रैल के महीने में जुलाई के जैसे बारिश हो रही है और कई जिलों में तो ओले भी गिर रहे हैं। बीते रविवार को कई जिलों में चमक गरज के साथ तूफानी बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में एक स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। रविवार को ग्वालियर बैतूल और पन्ना समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई और तेज आंधी भी चली। इसके वजह से फसलों पर नकारात्मक असर हुआ है।

7 अप्रैल को एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। 8 अप्रैल को भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 10 और 11 अप्रैल तक कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर सिंगरौली सीधी सतना शिवानी मुरैना भिंड दतिया छतरपुर निवाड़ी पन्ना रीवा मऊगंज मंडल शहडोल अनूपपुर बुरहानपुर आदि जिलों में भारी बारिश होगी

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button