Ratlam News: रतलाम में ज्यादातर स्थानों पर 30% तक महंगी हो सकती है जमीन, 1 अप्रैल से जारी होगी नई गाइडलाइन

Ratlam News: रतलाम शहर में एक अप्रैल से लागू होने वाली नई गाइड लाइन की तैयारी जोरों पर है। ऐसे स्थान जहां गाइड लाइन से ओवर वैल्यू की एक से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई उन इलाकों की पंजीयक विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
साथ ही एनएचएआई, टीएंडसीपी, निवेश क्षेत्र के आसपास प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री और एग्रीमेंट के सौदों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस आधार पर गाइड लाइन में बढ़ोतरी प्रस्तावित की जाएगी। जिले के 2820 लोकेशन में से 1500 से ज्यादा लोकेशन में जमीन 10 से 30 फीसदी महंगी होने की संभावना है। हालांकि अभी गाइड लाइन पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। गाइड लाइन तैयार करने के बाद उप मूल्यांकन समिति और फिर जिला मूल्यांकन समिति में रखेंगे। स्वीकृति के लिए महानिरीक्षक कार्यालय भोपाल भेजा जाएगा।
पिछले साल 1553 जगहों में 30 प्रतिशत हुई थी महंगी
पिछले साल एक अप्रैल 2025 से जिले की 1553 लोकेशन में गाइड लाइन महंगी हुई थी। इन लोकेशनों पर जमीन के भाव में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है।

























