मध्यप्रदेश

MP में 7 फरवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा, 10 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

Exam Update MP: मध्य प्रदेश राज्य में 7 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं हेतु 7 फरवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य की मंदसौर जिले के गवर्मेंट विद्यालय के प्राचार्य के अनुसार परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। मंदसौर में परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय लदूना को बनाया गया है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर किसी भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रयोग करने और ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

10 फरवरी से शुरू होंगी प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं

मप्र राज्य के सभी जिलों में 10 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान परीक्षा के दिशा-निर्देश व रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च और कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button