रतलाम

Power Cut Ratlam: आज 28 जनवरी को रतलाम शहर 4 घंटे का लगेगा पावर कट, श्री राम मंदिर क्षेत्र सहित इन कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल

Today Power Cut Update: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा 4 घंटे की पावर कट की सूचना जारी की गई है। शहर के विनोबा नगर ग्रिड क्षेत्र में आज 28 जनवरी को 11 केवीए लाइन पर बिजली पोल लगाने के काम के चलते श्री राम मंदिर क्षेत्र सहित विभिन्न कॉलोनी में 4 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी। बिजली कंपनी स्वयं बिजली की व्यवस्था करने की बात कही गई है। अगर आपके घर में बिजली से चलने वाली मोटर है, तो अपने घर की टंकी में पानी पहले ही भर लें। इसके अलावा अगर घर और ऑफिस के काम हेतु अपने लैपटॉप और पावर बैंक 11:00 बजे से पहले चार्ज कर लें। बिजली विभाग की ओर से आगे आने वाले मानसून स्तर से पहले बिजली सप्लाई से संबंधित कार्यों को निपटाया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में रहेगा आज सुबह 11:00 से दोपहर 4:00 तक पावर कट

रतलाम शहर के विनोबा नगर ग्रिड क्षेत्र में आज 28 जनवरी को 11 केवीए लाइन पर बिजली पोल लगाने के काम के चलते आज सुबह 11:00 से दोपहर 4:00 तक श्रीराम मंदिर, कस्तूरबा नगर गली नंबर 1,2,3,4,5, जवाहर नगर, सखवाल नगर, जनता कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, सज्जन मिल रोड, अंबेडकर नगर, सैलाना यार्ड, डाउन यार्ड, लक्ष्मणपुरा, त्रिलोक नगर, तिरुपति नगर, त्रिमूर्ति नगर, नरिमन प्वाइंट, प्रकाश नगर, टैगोर कॉलोनी, इंद्रलोक नगर, नया गांव, राजगढ़, बंजारा बस्ती, अलकापुरी, मोहन बाग और सनसिटी में 4 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button