रतलाम

Ratlam News: रतलाम जिले में कार से ले जा रहे थे 15 पेटी शराब, 2 गिरफ्तार

Ratlam News: रतलाम जिले में कार से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार को रोकते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया। जब्त की गई शराब की कीमत 52 हजार रुपए से ज्यादा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

सैलाना थाना टीआई पिंकी आकाश ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोटड़ा इलाके में एक सफेद रंग की डिजायर कार एमपी 43 सीबी 1437 से अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। एक टीम बनाकर तत्काल घेराबंदी की गई कार को रोका तो उसमें से 11 पेटी प्लेन शराब और 4 पेटी बीयर सहित कुल 15 पेटी शराब मिली। कीमत 52 हजार 750 रुपए है। कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी शंकर पिता रमेश कटारा निवासी पागड़िया मऊडी और उसके साथी पवन सिंह पिता रायसिंह वसुनिया को पकड़ा है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया है कि अवैध शराब की यह खेप पड़ोसी जिलों से लाई जा रही थी। यह शराब अवैध शराब के नेटवर्क के जरिए बेची जाती है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ग्रामीण इलाकों के रास्ते से अवैध शराब शहर की ओर ले जाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व एसआई वीरसिंह देवड़ा ने किया। जिसमें प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, निरंजन त्रिपाठी, नरेंद्रसिंह झाला, आरक्षक विजय मोहनिया, फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, पप्पू वाघेला और राजू निनामा शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button