मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

MP के तीन जिलों में बारिश हुई शुरू, IMD ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर सहित 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Heavy Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में आज 27 जनवरी की सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश के बड़वानी, गुना, धार, मनावर और मुरैना के कई क्षेत्रों में बारिश शुरू होने की खबर आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 27 जनवरी और 28 जनवरी को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हो रही बारिश का असर अब प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, भोपाल और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

आज 27 जनवरी को नीमच, मंदसौर सहित इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम में हो गई बदलाव के बाद मध्य प्रदेश राज्य में अगले 2 दिन तक कहीं बादल तो कहीं बारिश होने का अनुमान है। आज 27 जनवरी को प्रदेश के गुना, बड़वानी, मुरैना और धार जिले के कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना,
अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, देवास, विदिशा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, सीहोर, हरदा, निवाड़ी, सतना, पन्ना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहने और कई जगह हल्की बारिश और कई जगह तेज बारिश होने के आसार हैं।

28 जनवरी को इन जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में 27 जनवरी और 28 जनवरी 2 दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। कल 28 जनवरी को मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर, श्योपुर और मुरैना सहित कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, मैहर और उमरिया जिले में कल 28 जनवरी को अच्छी बारिश हो सकती है। आज और कल दो दिनों में प्रदेश के लगभग 28 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं 30 जनवरी से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण प्रदेश में फरवरी महीने के पहले सप्ताह में फिर से बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button