मौसम अपडेट

Kal ka Mausam: 17, 18 और 19 मार्च को होगी प्री मानसून की भारी बारिश, मौसम विभाग ने मप्र सहित 25 राज्यों में अलर्ट किया जारी

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मार्च के महीने में बारिश का दौर शुरू हो गया है। 15 मार्च से मौसम में हुए बदलाव के बाद हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार 17, 18 और 19 मार्च को देश के लगभग 25 राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ मप्र सहित विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी ने लोगों की समस्याएं बढ़ा रखी हैं। अब मौसम विभाग रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन दिनों में अगर बारिश होती तो उन लोगों को गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिलेगी।

25 राज्यों में अगले तीन दिन लगातार बरसेंगे बादल

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन दिन लगातार मप्र सहित देश के लगभग 25 राज्यों में प्री मानसून की भारी बारिश होने का अनुमान है। 17, 18, 19 मार्च को हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा और झारखंड राज्य में भारी बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट अधिकारी किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में भी अगले तीन दिन विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

प्री-मानसून के चलते देश के विभिन्न राज्यों में मौसम हुआ सुहावना

प्री-मानसून के चलते देश के विभिन्न राज्यों में मार्च महीने में अच्छी बारिश हो रही है। कल हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की खबर भी सामने आई है। वहीं मप्र सहित कुछ राज्यों में तापमान मार्च के महीने में 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अब देश के लगभग 25 राज्यों में प्री-मानसून से हो रही बारिश ने मौसम एक बार फिर सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन बिजली चमकने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

Back to top button