Hailstorm MP: मप्र के इस जिले में भारी ओलावृष्टि ने मचाई जमकर तबाही, बर्फ की सफेद चादर ने ढ़के खेत

Neemuch Hailstorm: मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले में आज देर हुई भारी ओलावृष्टि ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नीमच जिले की दो तहसीलों (जीरन और मनासा) के दर्जनों गांव में आज बादल आफत बनकर बरसे। प्रदेश के कई जिलों में आज रविवार को मौसम बदलने से बारिश और ओलावृष्टि खबर सामने आई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले में हुए बेमौसम बदलाव के बाद हुई भारी ओलावृष्टि के बाद सड़कों और खेतों में बर्फ की सफेद परत जमी नजर आई। आज रविवार शाम को ही ओलावृष्टि के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

जिले के इन गांव में आफत बनकर बरसे बादल
नीमच जिले में आज लगभग एक दर्जन से अधिक गांव में आज बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है।
रिपोर्ट के अनुसार नीमच जिले की मनासा तहसील के आंतरीमाता, लोडकिया और खजूरी सहित पालसोडा, भंवरासा, रूपावास व आकली गांव में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले की जीरन तहसील के पालसोडा, केलुखेड़ा, भंवरासा और बामणिया भोपाल गंज में ओलावृष्टि से खेतों और सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल भी प्रदेश के रतलाम, नीमच, मंदसौर, भोपाल, मुरैना, सागर, गुना और शिवपुरी सहित प्रदेश के लगभग 12 जिलों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
