रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, 14 जोड़ी ट्रेनों के बढ़े फेरे

Ratlam Railway Mandal: रेलवे ने रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 14 जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। बता दें कि रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों द्वारा लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण विभिन्न ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने अब 2 दर्जन से अधिक ट्रेनों के फिर बढ़ा दिए हैं। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम 29 अप्रैल तक, अप्रैल तक, अहमदाबाद-पटना 29 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल को 30 अप्रैल तक, पटना-अहमदाबाद स्पेशल को 1 मई तक, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 12 जुलाई तक समेत दूसरी ट्रेने शामिल हैं।
इसके अलावा मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस–भिवानी स्पेशल, इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल, डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल, इंदौर खडकी साप्ताहिक साप्ताहिक स्पेशल-ट्रेन, बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक स्पेशल- ट्रेन, वडोदरा – गोरखपुर स्पेशल- ट्रेन, वडोदरा मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, बीकानेर – साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल-ट्रेन और हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है।
वहीं रेलवे द्वारा जम्मू मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक से मंडल से होकर गुजरने वाली हापा-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस को 31 मार्च को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। मंगलवार को यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन तक ही जाएगी।
