रतलाम जिले में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के काम में लापरवाही करना पर पटवारियों को पड़ा महंगा, 21 का कटा वेतन

Ratlam News: रतलाम जिले से पटवारियों द्वारा की गई लापरवाही की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर सैलाना एसडीएम तरूण जैन ने 21 पटवारियों का 1 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। उन्होंने जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक थी। इस दौरान कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति और 10 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना मिला था। इस पर तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन आहरण रोका गया है।
इन पटवारियों का काटा वेतन
रतलाम जिले में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईड़ा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, सोनिया चौहान एवं सुशील सिंघाड़ का वेतन काटा गया है।
























