रतलाम में आज 22 जनवरी को 4 घंटे रहेगी बिजली सेवा बाधित, इन क्षेत्रों में रहेगा 4 घंटे का पावर कट

Ratlam News: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनियों द्वारा 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। कंपनी द्वारा रामगढ़ में आरडीएसएस योजना में 11 केवीए लाइन पर बिजली के तार लगाने के काम के चलते रतलाम शहर में आज 22 जनवरी वीरवार को 4 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। बिजली कंपनी द्वारा रतलाम शहर के रिहायशी इलाकों में बिजली बाधित होने के दौरान निजी तौर पर स्वयं व्यवस्था करने की अपील की गई है। बता दें कि रतलाम शहर में 20 जनवरी को भी बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस का कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में तीन घंटे का बिजली कट दिया गया था।
इन क्षेत्रों में रहेगी आज दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक बिजली गुल
बिजली कंपनी द्वारा जारी की सूचना के अनुसार आज रतलाम शहर के
कसारा बाजार में बिजली बिजली सेवा बाधित रहेगी। बिजली कंपनी रामगढ़ में आरडीएसएस योजना में 11 केवीए लाइन पर बिजली के तार लगाने का काम करेगी। इससे त्रिवेणी रोड, तेजानगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रूंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसीडेंसी, बोहरा बाखल, सिलावटों का वास एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।















