रतलाम

Power Cut Ratlam: मेंटेनेंस कार्य के चलते रतलाम में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट, कुछ क्षेत्रों में दोपहर 3 तक और कुछ में शाम 4 बजे तक रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update 4 February: रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज बिजली कंपनी द्वारा 4 घंटे के पावर कट की घोषणा की गई है। शहर के रहवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई है। बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज कस्तूरबा नगर सहित कई क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक बिजली बिल रहेगी। आज सुबह 11:00 बजे से कस्तूरबा नगर की गली नंबर 1,2,3,4 और 5, सखवाल नगर, जवाहर नगर, पीएंडटी कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, इंद्रलोक नगर, पूनम विहार कॉलोनी, नयागांव, अलकापुरी, सनसिटी, तिरुपति नगर, टैगोर कॉलोनी और सज्जन मिल रोड में दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल

रतलाम शहर में आज 4 फरवरी को बिजली कंपनी द्वारा अमृत सागर सबस्टेशन से न्यू फीडर चार्ज किया जाएगा। इस दौरान शहर के त्रिवेणी रोड सहित 6 क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक पावर कट की घोषणा की गई है। बिजली विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज शहर के त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, रामगढ़, हनुमान रूंडी, संत रविदास चौक, बोहरा बाखल आदि क्षेत्रों की बिजली दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

Back to top button