मनोरंजन

Box office collection Dhurandhar: धुरंधरों ने कमाई के मामले में खड़ा किया माइलस्टोन, 42 दिन बाद भी कम नहीं हुई है फिल्म की आंधी

Dhurandhar Movie Box Office Collection: हिंदी सिनेमा जगत की कमाई के मामले में सबसे सफल फिल्म बन चुकी धुरंधर फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन का समय बीत चुका है। इस फिल्म ने अपने 42 दिन के सफर में कमाई के मामले में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन खड़ा कर दिया है। 42 दिन का समय बीत जाने के बाद भी इस फिल्म की आंधी कम होने का नाम नहीं दे रही है। जी हां….. विलेन के किरदार में अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) के दमदार अभिनय ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ दी है, जो मिटने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म को देखकर लोग अक्षय खन्ना के दमदार किरदार की खूब तारीफ कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म गुरुवार को अपने 6 सप्ताह यानी का सफर पूरा कर लिया है। बीते 6 सप्ताह में धुरंधर फिल्म ने भारत में नेट 816.6 करोड़ रुपए का बिजनेस कर एक माइलस्टोन स्थापित किया है। 42वें दिन भी इस फिल्म ने देश में 3 करोड़ का बिजनेस किया।

धुरंधर भारत में छू सकती है 900 करोड़ का आंकड़ा

धुरंधर बॉलीवुड की ऐसी पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है जिसने भारत में 800 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। सैकनिल्क की आज की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अब तक 820 करोड रुपए की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस की जानकारी की माने तो यह फिल्म जल्द ही कमाई के मामले में 900 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकती है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर फिल्म ने 41वें और 42वें दिन फिल्म ने भारत में 3-3 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म का भारत में 816.60 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 979.85 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 1272.85 करोड़ का बिजनेस किया है।

सप्ताह वाइज धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर फिल्म ने 6 सप्ताह का सफर पूरा कर लिया है। इस फिल्म के सप्ताह वाइज कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर फिल्म ने पहले सप्ताह में 207.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 253.25 करोड़ रुपए, तीसरे सप्ताह में 172 करोड रुपए, चौथे सप्ताह में 106.5 करोड रुपए, पांचवें सप्ताह में 51.25 करोड रुपए और छठे सप्ताह में 26.53 करोड़ों रुपए का बिजनेस किया। इस प्रकार यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की 6 सप्ताह में 816.6 करोड़ रुपए के बिजनेस के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Back to top button