दिल्ली में 9-11 मार्च को होगा सहकारी पेंशनरों का आंदोलन, मनासा में पेंशनर संघ की हुई तहसील स्तरीय बैठक

Neemuch News: जिला सहकारी कर्मचारी पेंशनर संघ की तहसील स्तरीय बैठक शुक्रवार को सहकारी बैंक शाखा मनासा में हुई। इसमें मनासा तहसील के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 9, 10 व 11 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। संघ अध्यक्ष सम्भाजी राव एवं ईपीएस-95 के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कमांडर के नेतृत्व में देशभर के लाखों कर्मचारी चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री एवं श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
बैठक में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा करते हुए दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संपर्ष समिति मीडिया प्रभारी इलियास कुरैशी ने बताया कि पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन पिछले 11 वर्षों से जारी है। महाराष्ट्र के बुलडाना में 7 वर्षों से क्रमिक आंदोलन भी चल रहा है, बावजूद अब तक सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है।
मनासा में जिला स्तरीय बैठक के दौरान ज्ञानमल पामेचा, गोपाल शर्मा, एसपी नागर, चांदमल सोनी, हरि सिंह, बने सिंह, रमेश नागदा, गोपाल नंदवाना, सदाशिव गर्ग, बंशीलाल फरक्या, गोवर्धन विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
