Weather Update MP: मप्र के 10 जिलों में छाए बादल, रतलाम में तापमान में आई गिरावट, 27 से बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य के 10 जिलों में आज शनिवार को बादल छाए रहने से तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी की खबर भी सामने आई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तरी भारत के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में 23 जनवरी को आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है, वहीं मध्य प्रदेश राज्य के लगभग 10 जिलों में पिछले 24 घंटे में बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव होने से मध्य प्रदेश राज्य में भी इसका असर देखने को मिला है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार 26 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। मप्र में इसका असर 27 जनवरी को दिखाई देगा। जिस कारण से 27 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।
इन जिलों में छाए रहे बादल
प्रदेश में मौसम के करवट लेने के बाद मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सतना में बादल छाने के साथ कुछ जगहों में बूंदाबांदी भी हुई है। बदल जाने से प्रदेश के कुछ जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट में दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में 25 और 26 जनवरी को कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं दिए हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
रतलाम में आई तापमान में गिरावट
प्रदेश के रतलाम जिले में आज सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कार्ड तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर की वजह रतलाम जिले में दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं शुक्रवार को रतलाम जिले में दिन के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रतलाम शहर में आज सुबह से बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने एक बार फिर अपने उन्नी वस्त्र निकाल लिए हैं। बादलों की वजह से आसमान में आज दिनभर सूरज की लुकाछिपी नजर आई।



















































