महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में महंगी हुई खाने पीने की चीज, दवाइयों के रेट में भी बढ़ोतरी

MP News: मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से देश में कई चीजों की कमी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है वहीं दूसरी तरफ खाने-पीने की चीज भी अब महंगे होने लगी है। मध्य प्रदेश में कई चीजों की रेट अचानक बढ़ गए हैं।
पानी के बोतल प्लास्टिक के दोनों से बनाई जाती है और ऊर्जा संकट होने के वजह से प्लास्टिक नहीं बन पा रहा है जिसकी वजह से अब प्लास्टिक के बोतल के कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। जहां प्लास्टिक की बोतल की कीमत पहले ₹27 थी वहीं अब प्लास्टिक की बोतल की कीमत बढ़ाकर ₹30 हो गई है।
पेट्रोकेमिकल चीजों के रेट में भी मध्य प्रदेश में बढ़ोतरी हो गई है। युद्ध के दुष्परिणामों के वजह से रोजमर्रा की चीज है जैसे की बिस्कुट नमकीन कुरकुरे आदि चीजों के रेट में भी बढ़ोतरी हो गए हैं। इन सभी चीजों की पैकिंग पॉलीथिन में की जाती है और पॉलिथीन के रेट में बढ़ोतरी हुआ है इसी वजह से इन खाद्य पदार्थों के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।
दवाओं के रेट में बढ़ोतरी
युद्ध का असर दवा उद्योग पर भी पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में अचानक से दावों के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। माधवगंज के दवा कारोबारी प्रतीक गुप्ता ने बताया की दवा की कीमत में दो से 5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका सीधा आसाराम जनता पर देखने को मिलेगा।


























