मध्यप्रदेश

Bank Closed MP: मप्र में 27 जनवरी को रहेंगे बैंक बंद, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

MP News: मध्यप्रदेश राज्य में बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को बैंकों में हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके चलते प्रदेश में सभी सार्वजनिक को निजी बैंक 27 जनवरी को बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारियों ने ‘सप्ताह में 5 दिन वर्किंग’ के आदेश लागू करने को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी बैंकों के कर्मचारियों ने बैंकों में पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर 27 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया है। 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण देश के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

मांग नहीं मानी तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के संपूर्ण सार्वजनिक और निजी बैंक कर्मचारियों द्वारा 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा करते हुए यह चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। आज गुरुवार शाम को मध्य प्रदेश राज्य के बैंक कर्मचारियों ने अरेरा हिल्स में मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि बैंक कर्मचारी पिछले काफी समय से सप्ताह में फाइव डे बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में बैंक कर्मचारियों 27 जनवरी को हड़ताल का फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर किया है। जानकारी के अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के आह्वान पर 27 जनवरी को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, विदेशी बैंक, और सहकारी बैंकों के लगभग 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहने का अनुमान है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button